Meerut में हमलावरों ने डॉक्टर को पीटा और काट दिया सीक्रेट पार्ट…

लखनऊ / मेरठ : Meerut में हमलावरों ने डॉक्टर को पीटा और काट दिया सीक्रेट पार्ट…। मेरठ से एक सनसनीखेज वाकया सामने आया है। Meerut में तीन हमलावरों ने क्लीनिक में घुस कर 42 वर्षीय डॉक्टर की जमकर पिटाई की और उसके सीक्रेट पार्ट (गुप्तांग) को काट दिया। डॉक्टर के छटपटाकर अचेत होने पर हमलावर भाग निकले।

काफी देरतक डॉक्टर का उसी के क्लीनिक पर उपचार हुआ लेकिन हालत बिगड़ती देख मेरठ के अस्पताल ले जाया जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना बीती देर रात मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।

घटना के पीछे डॉक्टर द्वारा एक विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिससे नाराज होकर विवाहित के पति ने अपने दो सालों संग मिलकर डॉक्टर को सबक सिखाने के लिए घटना को अंजाम दिया।

तीनों हमलावरों से पुलिस की पूछताछ जारी

Meerut पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी से संबंध बनाने का दबाव बनाने व रोज अश्लील छेड़छाड़ से गुस्साए पति ने दो सालों संग आरोपित पाली क्लीनिक संचालक का सीक्रेट पार्ट काट दिया। बीते गुरुवार दोपहर के समय यह घटना हुई। तीनों उसके क्लीनिक में पहुंचे।

पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और फिर अंदरूनी अंग काटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Meerut के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि – ‘…घटना में शामिल तीनों ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित में एक पॉली क्लीनिक संचालक के गांव में रहने वाला रिश्तेदार है। उसकी शादी बिहार के नालंदा की युवती से वर्ष 2017 में हुई थी। उ

…सकी पत्नी पर पॉली क्लीनिक संचालक बुरी नजर रखता था और उस पर लगातार संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। क्लीनिक पर आने व गांव में वह उससे अश्लील छेड़छाड़ भी करता था। परेशान पत्नी इसकी शिकायत अपने पति से कई बार कर चुकी थी।

…फिर विवाहिता के पति और रिश्तेदारों ने पॉली क्लीनिक संचालक को समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। कई बार उसे लेकर झगड़ा भी हुआ। कुछ दिन पहले पत्नी ने फिर पॉली क्लीनिक संचालक द्वारा छेड़े जाने एवं शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाए जाने की शिकायत की तो उसके पति ने अपने दो सालों को पूरी बात बताई।

…फिर होली पर दोनों साले बहन-बहनोई के गांव आए और तीनों योजना बनाकर पॉली क्लीनिक संचालक के यहां पहुंचे तथा उसे कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिला दी। फिर  उसकी जमकर पिटाई की गयी। बाद में उसका सीक्रेट पार्ट काटकर फरार हो गए।’

मेरठ की घटना की सांकेतिक फोटो
मेरठ की घटना की सांकेतिक फोटो

डॉक्टर को पीटकर किया नंगा और फिर काटा…

Meerut पुलिस ने मिले ब्योरे के मुताबिक, जनपद के  परीक्षितगढ़ के गांव बली निवासी धर्मेन्द्र मावी आसिफाबाद रोड पर पाली क्लीनिक संचालित करता है। इसमें वह डाक्टरों से चिकित्सा कराता है। पहले उसका कस्बे में ही मावी नर्सिंग होम था।

एक शिकायत के बाद चिकित्सा विभाग ने धर्मेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नर्सिंग होम सीज कर दिया था। अब वह नर्सिंग होम के पास ही पाली क्लीनिक संचालित करता है। बीते गुरुवार अपराह्न धर्मेन्द्र मावी अपने क्लीनिक में बैठा हुआ था और तीनों हमलावर मौके पर पहुंचे।

उनमें से वह एक को जानता है जो कि विवाहिता का पति है। अस्पताल में उपचाराधीन धर्मेन्द्र ने पुलिस को बताया कि बीते गुरूवार अपराह्न में गांव में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार अपने दो सालों संग क्लीनिक पर आया। उन्होंने गालीगलौज करते हुए संचालक से मारपीट की और तोड़फोड़ करते हुए क्लीनिक का सामान बाहर फेंक दिया।

फिर तीनों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ डाले और नंगा कर दिया। फिर उनमें से दो (विवाहिता के भाई) ने उसे पकड़कर गिरा दिया और तीसरे (विवाहिता के पति) ने उसका सीक्रेट पार्ट तेज धारदार चीज से काट दिया। साथ ही हमलावरों उसे जबरन कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलायी।

उसे जरा शिथिल पड़ते ही तीनों हमलावर भाग निकले। उसके बाद धर्मेंद्र ने थोड़ा संभलने पर खुद को संयमित किया और मोबाइल से कॉल कर कुछ भरोसेमंद चिकित्सकों को अपने क्लीनिक पर बुलाया। फिर उनकी मदद से लहुलूहान हालत में वेगनआर कार से वह अपने घर पहुंचा।

उसका सीक्रेट पार्ट कटा हुआ था और बुरी तरह खून बह रहा था। परिवारवालों ने उसे तत्काल Meerut के आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी रही लेकिन तत्काल परिवारवालों ने लोकलाज के चलते थाना पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी।

मेरठ की घटना की सांकेतिक फोटो
मेरठ की घटना की सांकेतिक फोटो

5 घंटे बाद मिली जानकारी तो Meerut पुलिस की कार्रवाई

बताया जा रहा है पॉली क्लीनिक संचालक पर हमला बीते गुरूवार की शाम 5 बजे ही हुई लेकिन घटना की जानकारी पुलिस को बीती रात करीब 10 बजे के बाद ही दी गई। उसके बाद बीती आधी रात को पुलिस ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

घटना की सूचना संचालक के भाई ने बीते बृहस्पतिवार रात दी। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि हमले का कारण क्या है और हमलावर कौन हैं? आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उपचाराधीन धर्मेंद्र का गोपनीय बयान लिया।

मेरठ की घटना की सांकेतिक फोटो
मेरठ की घटना की सांकेतिक फोटो

उसके बाद आरोपियों तक पुलिस पहुंची। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गांव में दबिश देकर हिरासत में ले लिया। आसपास की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान भी हो गयी।

मेरठ के CO सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रात 10 बजे घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद पुलिस बयान लेने के लिए मौके पर पहुंची। पहले पीड़ित पक्ष ने हादसे में गुप्तांग कटने की जानकारी दी। बाद में हमला कर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया गया।

इस बीच पॉली क्लीनिक संचालक Meerut अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि – ‘क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। परिजन उन्हें देर से अस्पताल लेकर आए। पहले खुद उपचार करने का प्रयास किया। इसके बाद मेरे पास आए थे। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।’

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...