Advertisement
Advertisement
Advertisement

मार्च में मई जैसी गर्मी: झारखंड में हीट वेव अलर्ट, तापमान 39°C तक पहुंचने के आसार

रांची: झारखंड में गर्मी ने मार्च में ही मई जैसी तपिश का एहसास कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अचानक तेज धूप और ऊष्ण लहर (हीट वेव) को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, 14 मार्च को झारखंड के कई इलाकों, खासकर जामताड़ा समेत अन्य जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च को जामताड़ा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वरीय मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में पश्चिमी क्षेत्र से आ रही गर्म हवाओं और प्रति चक्रवात के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले ऐसा कम देखने को मिलता था, लेकिन हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन, घटते वन क्षेत्र और स्थानीय भौगोलिक परिवर्तनों के चलते मौसम में यह असामान्य बदलाव हो रहा है।

आनंद के अनुसार, हीट वेव का प्रभाव दक्षिण-पूर्व कोल्हान से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे राज्य में महसूस किया जाएगा। विशेषज्ञों ने आम जनता को इस भीषण गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त जल सेवन, हल्के कपड़े पहनने और धूप में अधिक समय बिताने से बचने की सलाह दी है।

Commercial Advertisment

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...