‘मुझसे शादी करोगी’ के अंदाज में बिहार की युवती को फांस कर महीनों दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क : ‘मुझसे शादी करोगी‘ के अंदाज में बिहार की युवती को फांस कर महीनों दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार । ‘मुझसे शादी करोगी’ वाले फिल्म के अंदाज में राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के जिले में बिहार की युवती को फांस कर महीनों दुष्कर्म करने का मामला सामने आमने पर पुलिस सन्न रह गई।

पीड़ित बिहार निवासी युवती की शिकायत पर FIR दर्ज करते हुए यूपी पुलिस ने आखिरकार फिल्मी अंदाज में युवती को झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी करने के आरोपी अर्जुन को धर दबोचा है। अब उसे कोर्ट में पेश करने की विधिक कार्यवाही जारी है।

बिहार के मोतिहारी की है पीड़िता

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह मामला यूपी के नोएडा में  सेक्टर 142 थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से बिहार के मोतिहारी की रहने वाली युवती सेक्टर 142 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है।

इस बिहार की युवती की पड़ोस में रहने वाले अर्जुन नाम के युवक से नजदीकियां हो गई थी। फिर आरोपी अर्जुन ने ‘मुझसे शादी करोगी’ वाले फिल्मी अंदाज युवती पर डोरे डाले एवं मंडराने लगा।

आखिरकार वह बिहार की युवती को प्रेम जाल में फांस लिया और शादी करने का वादा किया। यह वाकया करीब छह माह पहले का है।

तब आरोपी अर्जुन ने युवती से कहा कि वह नोएडा में पति-पत्नी के रूप में रहेगा। कुछ दिन बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा। छह माह में कई बार अर्जुन ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

शारीरिक संबंध बनाता रहा, शादी की बात टाल गया

नोएडा में  सेक्टर 142 थाना की पुलिस की युवती की ओर दी गई शिकायत में कहा गया कि फिल्मी अंदाज में आरोपी का झांसा शुरू में ऐसा रहा कि वह गच्चा खा गई। आरोपी ने कइयों बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए एवं तमाम सब्जबाग दिखाए।

फिर कुछ दिन बीतने पर जब बिहार के मोतिहारी निवासी पीड़िता ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो आरोपी अर्जुन बात को टाल गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शुरू में उसने आरोपी अर्जुन के हंसते हुए शादी के बात को टालने को हल्के में लिया।

लेकिन हाल के दिनों में आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाने से पहले शादी के लिए हां करने एवं जल्द तारीख तय कराने की बात कही लेकिन बाद में मुकरने के अंदाज में ना करने लगा। इस पर पीड़िता को आरोपी अर्जुन की नीयत में खोट नजर आया।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आखिरकार  पीड़िता पहुंची थाने तो आरोपी गया जेल

हाल ही में जब बिहार के मोतिहारी निवासी युवती को पता चला कि फिल्मी अंदाज में प्रेमजाल में उसे उलझाए रख रहा आरोपी अर्जुन उससे शादी नहीं करने वाला है और शादी के नाम पर केवल उसे गुमराह कर रहा है तो उसने उसे कानूनी सबक सिखाने की ठान ली।

फिर भी उससे पहले पीड़िता ने आरोपी अर्जुन को एक मौका देना चाहा। उसी क्रम में पीड़िता ने जब सख्ती से शादी के बाबत पूछा तो आरोपी अर्जुन ने कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा और चला गया।

पीड़िता ने आरोपी से काफी मनुहार किया और उसे रोकने के साथ शादी के लिए प्रयास किया तो आरोपी अर्जुन उसे धमकाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने सीधे पुलिस का रुख किया। बीते 7 मार्च को थाने में मामले की पीड़िता ने लिखित शिकायत की।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार चल रहे आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक कोर्ट के आदेश पर आरोपी अर्जुन को जेल भेज दिया गया है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...