होली पर डीजे बजाने का विरोध करने पर विधवा को निर्वस्त्र कर लोगों ने की पिटाई, FIR दर्ज

लखनऊ / आगरा : होली पर डीजे बजाने का विरोध करने पर विधवा को निर्वस्त्र कर लोगों ने की पिटाई, FIR दर्ज। होली पर यूपी के आगरा में तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर हुड़दंगियों ने विधवा पर हमला कर दिया।

हुड़दंगियों ने विधवा के कपड़े फाड़ दिए और उसे बेल्ट से पीटा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की।

बाद में मामले और पूरे घटनाक्रम का वीडियो और फोटो वायरल हुआ तो प्रकरण उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश का क्रम जारी है।

विधवा ने इसलिए कहा था डीजे धीमा करने…

राज्य पुलिस मुख्यालय तक पहुंची आगरा में होली की शाम हुई घटना के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना बीते शुक्रवार शाम की है। आगरा के खंदौली के गांव नाई की सराय में होली पर तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करना महिला को भारी पड़ गया।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

गांव के ही कुछ लोगों ने विधवा महिला को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा। FIR दर्ज करने वाली पुलिस टीम को पीड़ित विधवा ने बताया कि नाई की सराय क्षेत्र में वह होली के हुड़दंग खत्म होने के बाद शाम 5 बजे अपने प्लाॅट पर गई थी।

वहां उसके मवेशी (दुधारू पशु) बंधे रहते हैं। वहीं पर मोहल्ले के लोग तेज आवाज में साउंड सिस्टम – डीजे बजा रहे थे जिससे मवेशी पशु चौंक रहे थे और दूध दूहने में परेशानी हो रही थी। उसी कारण पीड़ित विधवा ने हुड़दंगियों से डीजे की आवाज तनिक कम करने की विनती तो हुड़दंगी भीड़ भड़क गई।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

नाराज हुड़दंगियों विधवा को निर्वस्त्र कर बेल्ट बरसाए

भड़के हुड़दंगियों ने विधवा के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेल्ट और डंडों बरसाने लगे। यह क्रम कुछ देर तक चला और विधवा चीख पुकार मचाती रही लेकिन पड़ोसियों ने भी नहीं बचाया।

सूचना देने पर पीआरवी की गाड़ी पहुंची, मगर पुलिसकर्मी बगैर कार्रवाई के लौट गए। न्याय की गुहार लेकर पीड़ित विधवा मुढी पुलिस चौकी और खंदौली थाने पहुंचीं मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

थाना प्रभारी भी शिकायत न मिलने की बात कहकर पूरे मामले को टालते रहे। इसी दरम्यान कुछ लोगों ने पीड़िता के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिर तो मामले ने तूल पकड़ लिया और बाद जिले से जोनल अधिकारियों तक पहुंची तो पूरा अमला एक्शन में आया।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पूरे मामले पर अब पुलिस ने दी सफाई…

होली पर विधवा के संग हुई इस चीरहरण और पिटाई घटना के हो रही फजीहत के बाद FIR दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की वायरल वीडियो और फोटो से पहचान करते हुए तलाश तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित विधवा के पति का 5 साल पहले स्वर्गवास हो गया था। इस घटना को पुलिस पारिवारिक रंजिश बता रही है लेकिन आरोपियों की तलाश में दबिश का क्रम जारी है।

एसीपी एत्मादपुर पीयूषकांत ने बताया कि जेठ के परिवार से डीजे बजाने पर विवाद हुआ था। महिला ने मारपीट, निर्वस्त्र करने की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...