Advertisment

Dhanbad Crime : होली में गए थे गांव, घर पर पड़ गया लाखों का डाका…

Dhanbad Crime : धनबाद थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन प्रेमचंद नगर स्थित एक घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। एक डोसा विक्रेता के घर से चोरों ने चार लाख रुपये नगद समेत 1 लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने मुख्य दरवाजा समेत दो कमरों का ताला तोड़ इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : क्लिंकर लोड ट्रक ने साईकिल सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत… 

jr5y 22Scope News

Dhanbad Crime : होली के त्योहार में पूरा परिवार गया था गांव

गृहस्वामी जगदीश ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्योहार में पूरा परिवार गुरुवार को अपने पैतृक गांव गए थे। रविवार को अपने गांव से जब वापस लौटे तो देखा कि अपने मुख्य गेट के दरवाजे पर लगा टाला टूटा हुआ है। जब घर के अंदर गए तो देखा कि अंदर के दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : होली में घर बुलाकर जहर देकर मार डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देता मकान मालिक
Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देता मकान मालिक

ये भी पढ़ें- Ranchi Clash : दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चली गयी युवक की जान, भड़के ग्रामीणों ने कर दिया… 

चोरों ने बेडरुम में रखे बक्से को तोड़कर सारा-सामान इधर उधर फेंक दिया गया था। बक्सा के अंदर रखे चार लाख रुपये नगद को चोरों ने चुरा लिया। इसके अलावा करीब एक लाख के गहने पर भी हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना धनबाद थाना पुलिस को दे दिया गया है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...