Dhanbad Crime : सास के अंतिम संस्कार में गए थे, घर पर पड़ गया लाखों का डाका…

Dhanbad Crime : धनबाद में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जिले में अपराधी बेखौफ होकर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत गोसाईडीह बैंक कॉलोनी का है जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए घर से करीब 14 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

Dhanbad Crime : घटना की जानकारी देता भुक्तभोगी
Dhanbad Crime : घटना की जानकारी देता भुक्तभोगी

ये भी पढ़ें- Rajeev Singh Suicide से पहले का वीडियो वायरल, इन लोगों ने मुझे खत्म कर दिया और… 

चोरी PHED के संवेदक जीतेन्द्र कुमार चौरसिया के घर में हुई है। भुक्तभोगी ने गोविंदपुर थाने में चोरी की लिखित शिकायत कर दी है। जीतेन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ 20 मार्च को अपने ससुराल मिहिजाम चित्तरंजन गए हुए थे। आज घर लौटने पर उन्होंने घर के सेकेण्ड दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया।

Dhanbad Crime : ताला तोड़कर दी चोरी की घटना को अंजाम
Dhanbad Crime : ताला तोड़कर दी चोरी की घटना को अंजाम

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : भाई ने ही उजाड़ दिया बहन का सुहाग, हत्या का सनसनीखेज खुलासा… 

Dhanbad Crime : 14 लाख की संपत्ति की चोरी का अनुमान

घर के अंदर सारा सामान बिखरा मिला। जांच करने पर आलमीरा में रखे गहने गायब थे। सोने का मंगलसूत्र, 3 चेन, बाली नथिया के अलावे चांदी के कई आभूषण, चांदी का सिक्का, बिस्किट जिसका कुल वजन करीब डेढ़ किलो था चोरी कर ली गई। इसके अलावे 2 लाख 20 हजार नकद रुपए की भी चोरी हो गई।

euo 22Scope News

ये भी पढ़ें- Mandar Robbery मामले का सनसनीखेज खुलासा, लाखों कैश के साथ तीन गिरफ्तार… 

जीतेन्द्र चौरसिया ने चोरी हुए सामानो का आकलन करते हुए पुलिस को बताया है कि लगभग 14 लाख की संपत्ति की चोरी हुईं है। जीतेन्द्र चौरसिया ने बताया कि उनकी सास का देहांत हो चुका था। इसी सिलसिले में पूरे परिवार के साथ ससुराल गए थे। घर पर कोई भी नहीं था। घर में एक किरायेदार भी है जोकि अपने पैतृक गांव गया हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हर बिंदु पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...