बोकारो : मजदूरों के हित एवं उसके हक तथा अधिकार के लिए 95 वर्षाें से कम्युनिस्ट पार्टी आंदोलित रही हैं. जमींदारों के जमींदारी प्रथा तथा सीलिंग एक्ट, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन हमारी सोच रही हैं. यह बात आज सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में आयोजित 96वें स्थापना दिवस पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड भुवनेश्वर मेहता ने कही.
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जनसमस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाती रही हैं और उठाती रहेगी. आज देश की कई कम्पनियों को कारपोरेट घरानों के हाथों सौंपने की कोशिश सरकार कर रही है. ऐसे में रोजगार के अवसर न केवल प्रभावित होगा बल्कि मजदूरों, कामगारों को दो जून की रोटी पर आफत पड़ जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस नीतियों का हम घोर विरोध करते हैं. इस नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि जनता विकास के लिए सरकार बनाती हैं, लेकिन सरकारें आज दमनकारी नीतियों के तहत मजदूरों का खिलाफत करती हैं. देश में रोजगार के अवसर नहीं है, किसानों को उनके उत्पादों का मूल्य नहीं मिलता, मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिलती. आज विकासोन्मुखी योजनाओं का लाभ साधारण व्यक्ति को नहीं दिया जाता हैं. इसलिए आप हमारे साथ चलें, विकास के लिए हम लडाई जारी रखेंगे.
रिपोर्ट : चुमन कुमार

















