रांची : 13वीं राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में रांची की महिलाओं ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है. जबकि अंडर 20 वर्ग में उपविजेता बनी. इस प्रतियोगिता में अंजू कुमारी ने 10 किमी वर्ग गोल्ड मेडल, आभा भेंगरा ने ब्रॉन्ज जीता. सोनम कुमार ने अंडर 14 गर्ल्स में गोल्ड जीती.
वहीं अंडर 16 में राजन कुमार ने गोल्ड मेडल, अंडर 14 अमित कुमार महतो ने गोल्ड अपने नाम किया. इस अवसर पर रांची जिला एथलेटिक संघ ने विजेता खिलाड़ियों को बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी में पुरस्कृत किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय, सचिव प्रभाकर वर्मा, सह सचिव अमितेश कुमार राजू, राम प्रसाद, अर्जुन राम, केंद्रीय आदिवासी संघ के संयोजक नरेश पाहन, मनोज सिंह, प्रवीण कुमार उपस्थित रहे.
रिपोर्ट : प्रोजेश दास

















