IIT ISM Dhanbad के स्टूडेंट्स की गाड़ी सिक्किम में हादसे का शिकार, 10 घायल

IIT ISM Dhanbad: होली की छुट्टी मनाने सिक्किम गए IIT ISM धनबाद के 10 छात्र-छात्राएं हादसे के शिकार हो गए। दरअसल, ये स्टूडेंट्स निजी वाहन से होली की छुट्टी मनाने सिक्किम की राजधानी गंगटोक जा रहे थे। इसी दौरान वाहन 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

IIT ISM Dhanbad के 10 स्टूडेंट्स घायल

हादसा शनिवार रात को पाखशेप जंगल के पास हुआ। गाड़ी में IIT ISM धनबाद के 6 छात्र, जबकि 4 छात्राएं थी। हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें गंगटोक एसपीएनएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वे सभी इलाजरत हैं। वे सभी अलग-अलग राज्य के रहने वाले हैं। सभी एमबीए फर्स्ट ईयर के 2024 बैच के स्टूडेंट्स हैं। सभी 13 मार्च को आईएसएम से सिक्किम जाने के लिए के लिए निकले थे।

जानकारी के अनुसार, 7 स्टूडेंट्स को हल्की चोटें आई हैं, जबकि 3 गंभीर घायल है। हालांकि तीनों खतरे से बाहर है। सभी छात्र आईएसएम के प्रोटोकॉल को पूरा कर घूमने के लिए निकले थे।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...