Ranchi Clash मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 महिला समेत 15 गिरफ्तार, यूपी स्टाइल में चला बुलडोजर…

Ranchi Clash : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र इलाके के जोरार बस्ती में होली के दिन हुए खूनी संघर्ष में सोनू मुंडा की मौत के बाद पुलिस रेस में आ गई है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 महिला समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है।

ाीबग 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : होली में गए थे गांव, घर पर पड़ गया लाखों का डाका… 

नामकुम में हुए हिंसक झड़प में शामिल आरोपियों में 5 महिला मीना देवी, राधा कुमारी, पूनम देवी, खुशी कुमारी और ममता देवी शामिल है। वहीं अनिल यादव, कृष कुमार, रितेश कुमार, विशाल कुमार यादव, रोहित कुमार, रोहन कुमार, सुनील राय, दीपक कुमार, रंजीत यादव और सुमित कुमार शामिल है।

ये भी पढ़ें- Giridih Clash पर बाबूलाल का हमला, एक-एक ज़ख्म का हिसाब लिया जाएगा और… 

ुाूा 22Scope News

Ranchi Clash : एसएसपी के निर्देश पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई

गिरफ्तार करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी शत्रुघन राय के होटल को बलडोजर चलवा दिया और होटल को तोड़ दिया। शत्रुघन राय ने राजू भोजनालय नाम के होटल का निर्माण रेलवे की जमीन पर कब्जा कर बनाया था।

ये भी पढ़ें- Sarath : शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, घर में सो रही महिला जिंदा जली, मौत… 

रेलवे विभाग और नामकुम CO की शिकायत पर रांची एसएसपी और डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई करते हुए होटल को जमींदोज कर दिया और रेलवे की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। वहीं, मामले में एहतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बदलेगा मौसम चलेंगी तेज हवाएं, इतने दिन बारिश के आसार… 

Ranchi Clash : होली पर दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प में युवक की मौत

Ranchi Clash झड़प में चली गई थी युवक की जान
Ranchi Clash झड़प में चली गई थी युवक की जान

बताते चलें कि होली के त्योहार के दौरान नामकुल ओवरब्रीज के पास दो पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हुई थी। झड़प में सोनू मुंडा नामक युवक की मौत हो गई थी वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था और आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की थी।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...