Advertisement
Advertisement

Sarath : शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, घर में सो रही महिला जिंदा जली, मौत…

Sarath : देवघर जिला के सारठ पुराना बाजार में एक सब्जी व्यावसायी के घर में अचानक आग लग जाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतिका चांदनी देवी के पति सदानंद डे ने कहा कि उनकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वे घर के एक कमरे में सोई हुई थी।

h4 22Scope News

भी पढ़ें- Dhanbad Crime : होली में गए थे गांव, घर पर पड़ गया लाखों का डाका… 

Sarath : रात 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

इसी बीच गत रात को करीब 12 बजे बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। जिससे घर में रखे हुए सारे समान जलने लगे। आग की लपटों ने उनकी पत्नी को भी अपना चपेट में ले लिया। हो हल्ला सुनकर हम सभी परिजन एवं ग्रामीण लोग पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए पूरा प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Clash : दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चली गयी युवक की जान, भड़के ग्रामीणों ने कर दिया… 

Sarath : घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
Sarath : घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन

स्थानीय विधायक और बीडीओ पहुंचे घटनास्थल

इसी बीच ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेडियर विभाग को सूचना दिया लेकिन दमकल की टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के पहले ही चांदनी देवी आग की शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें- Bokaro : होली में घर बुलाकर जहर देकर मार डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस… 

घटना की सूचना मिलते ही सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, अंचलाधिकारी श्रीकृष्ण चन्द सिंह मुंडा घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि होनी को कोई नहीं टाल सकता है। वही सारठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...