Dhanbad : विश्व विख्यात रेसलर और टीएमटी के ब्रांड एम्बेसडर द ग्रेट खली मैथन स्टील के नए उत्पाद का प्रदर्शन और डीलर मीट में शिरकत करने धनबाद में हैं.

इस अवसर पर द ग्रेट खली ने लोगों को कोरोना से बचाव का तरीका बताया और कहा कि नियमित तरीके से व्यायाम करें और जंक फूड से दूर रहें. इंसान जब तक अंदर से मजबूत नहीं रहेगा तब तक वह अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण नहीं कर सकता है. ठीक उसी प्रकार मैथन स्टील के उत्पाद का स्टेमीना अन्य सरिया उत्पादों से कहीं बेहतर है. मैथन स्टील के सरिया का इस्तेमाल कर अपने घर का निर्माण करें और ताउम्र घर की चिंता से दूर रहें. इस दौरान द ग्रेट खली का एक झलक लिए चाहने वालों में आपाधापी मची रही.
इस मौके पर कंपनी के निदेशक कौशल अग्रवाल ने लोगों को कंपनी के नए उत्पादों की जानकारी दी और निर्माण कार्य में उपयोग करने का आग्रह किया.

















