नारायणपुर बाजार के किराना दुकान में लूट, दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

जामताड़ा : नारायणपुर थाना मुख्यालय के बावन बीघा में जयमंगल यादव की किराना दुकान में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट के बाद पांचों बदमाश मौके से फ़रार हो गए. घटना रविवार देर शाम 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार लगभग 5 की संख्या में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकले. बदमाशों ने इस दौरान हवाई फायरिंग एवं विस्फोटक भी किए. घटना के वक्त घर की एक महिला दुकान में बैठी थी. इसी दौरान अचानक बदमाश दुकान में आ धमके और लूट की घटना को अंजाम देकर फ़रार हो गए.

किराना दुकान के संचालक जयमंगल यादव के अनुसार बदमाशों ने दुकान से लगभग 15 से 20 हज़ार नक़दी लूट लिए. लूट के बाद पांचों अपराधी बाइक पर सवार होकर भागाबांध की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह और थाना प्रभारी अभय कुमार दलबल समेत घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

पटना में दिनदहाड़े 5.50 लाख की लूट, सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस, उधर अपराधी फरार

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...