शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, नीतीश ने अपने अंदाज में विपक्ष को कराया शांत

पटना : बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र का आज यानी मंगलवार को 11वां दिन है। सदन के भीतर विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। नीतीश कुमार से विपक्ष ने कहा कि मुझे लिखकर दीजिए की कार्रवाई करेंगे। बिहार विधानसभा के भीतर राजद के विधायक शिक्षा के मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष के नेताओं हंगामा करते हुए बेल तक पहुंचे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सदन में अपने अंदाज में विपक्ष के नेताओं को शांत करवाया।

शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने खूब किया हंगामा

विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में विपक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खूब हंगामा किया। गरीब बच्चों का प्राइवेट स्कूल में 25 फीसदी नामांकन सही से नहीं होने के विषय पर सवाल उठाया गया। शिक्षा मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विधायक बेल में पहुंच गए।

Vidhansabha CM 1 22Scope News

स्पीकर ने लगातार विपक्षी विधायकों को सीट पर बैठकर सवाल करने को कहा

विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव ने लगातार विपक्षी विधायकों को सीट पर बैठकर सवाल करने को कहा, लेकिन ये लोग नहीं माने। विपक्षी विधायक बेल में खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मार्शल को बुलाया गया। इस दौरान सीएम नीतीश मुर्दाबाद के नारे भी लगे। विपक्षी विधायकों ने नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो के नारे लगाए।

‘मामला जो है लिखकर दीजिए…’

सदन में महागठबंधन के विधायकों की ओर से जोर-जोर से नारा लगाते हुए ताली पीटता देख नीतीश कुमार मुस्कुराए। वे भी ताली पीटने लगे। विपक्ष के हंगामे पर नीतीश कुमार खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ ताली बजाइए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मामला जो है लिखकर दीजिए।

यह भी देखें :

CM ने खड़े होकर ताली बजाकर विरोधियों को अपने अंदाज में दिया जवाब

सीएम नीतीश कुमार ने खड़े होकर ताली बजाकर विरोधियों को अपने अंदाज में जवाब दिया। शिक्षा के अधिकार के तहत 25 फीसदी गरीब बच्चों के नामांकन नहीं होने पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (जदयू) को नीतीश ने कहा कि कमजोर वर्ग के लिए विशेष ध्यान दें। विपक्षी विधायकों की तरफ से जो शिकायत जो दी गई है उस पर ध्यान दें। सीएम ने कहा कि हम लोग तो कमजोर वर्ग के लिए हमेशा काम करते हैं। नीतीश ने विपक्ष से कहा कि आपने जो शिकायत की है हम उस पर जांच करने के लिए अधिकारी और मंत्री को कह दिए हैं। प्राइवेट स्कूल में गरीब बच्चों का जो नामांकन 25 फीसदी होने का नियम है उसका पालन राज्य में हो।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : सदन के अंदर विपक्ष का जोरदार हंगामा, लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...