अस्थिर है मौसम का देश में मिजाज, कहीं आंधी-पानी तो कहीं भीषण गर्मी के संकेत

वाराणसी : अस्थिर है मौसम का देश में मिजाज, कहीं आंधी-पानी तो कहीं भीषण गर्मी के संकेत। इस समय मौसमी मिजाज देश में अस्थिर हालत में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के जारी बुलेटिन में मौसमी मिजाज के जारी अनुमान से यही लग रहा है।

IMD के बुलेटिन पर नजर डालें तो पता चलता है कि अभी दो दिन यानी बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-NCR में तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा और आसमान साफ होने से गर्मी बढ़ जाएगी।

इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर रहेगा। IMD के मुताबिक, यूपी के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। यानी कुल मिलाकर देश के मौसम में ऐसी तब्दीली आने वाली है जिसमें एक साथ कहीं आंधी-पानी का दौर दिखेगा तो कहीं भीषण गर्मी का।

यूपी में कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका

IMD के जारी बुलेटिन के मुताबिक, यूपी का मौसम नए रंग दिखा रहा है। होली के बाद से कभी तेज गर्मी का रूप दिखा तो कुछ घंटों में ही बारिश और ओले गिरने से तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर गया।

मंगलवार को पूरे दिन सतही हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वाराणसी और लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 और 21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है।

इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 मार्च के बीच मौसम अस्थिर रहेगा। इन तीन दिनों में कुछ जिलों में गरज के साथ वज्रपात हो सकता है।

इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां वज्रपात और तेज हवाओं का प्रभाव पड़ सकता है।

अस्थिर मौसमी मिजाज की सांकेतिक फोटो
अस्थिर मौसमी मिजाज की सांकेतिक फोटो

कमजोर स्थिति में आने लगा है पश्चिमी विक्षोभ

IMD (भारतीय मौसम विभाग) के आज के बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर स्थिति में आने लगा है। इसके कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से बादलों की आवाजाही बंद हो जाएगी और आसमान साफ होने से गर्मी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

लेकिन इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से 21 और 22 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिशकी आशंका जताई जा रही है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना में तापमान बढ़ने से गर्मी चरम पर पहुंच जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और पूर्वी भारत में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बंगाल की खाड़ी से हवा के संगम के कारण कई राज्यों का मौसम बदल जाएगा।

उसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इनमें 20-22 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 21 और 22 मार्च को बिहार में, 19-22 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 20 और 21 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

अस्थिर मौसमी मिजाज की सांकेतिक फोटो
अस्थिर मौसमी मिजाज की सांकेतिक फोटो

आज 30-40 किमी प्रति घंटे की होगी हवा की रफ्तार

IMD (भारतीय मौसम विभाग) के आज के बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में तेज हवाओं की स्थिति रहेगी। इन राज्यों में हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे की होगी और बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। गुजरात राज्य और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं और उमस भरी गर्मी पड़ेगी।

IMD (भारतीय मौसम विभाग)  के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के लोगगर्मी बर्दाश्त करने के लिए तैयार हो जाएं। दो दिन बाद यानी 21 मार्च से मौसम बदलने वाला है। आसमान साफ हो जाएगा और तेज धूप पड़ने लगेगी। इससे राहत पाने के लिए लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में21 मार्च को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। यह बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जो 24 मार्च को न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...