Land for Job Scam : आज ED दफ्तर में लालू यादव लगाएंगे हाजिरी

पटना : रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में उलझे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से आज यानी बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करेगी। उन्हें समन भेजकर पेश होने के लिए बुलाया गया है। पटना स्थित ईडी ऑफिस में सुबह 10 बजे लालू यादव को बुलाया गया है। मंगलवार को लालू यादव की पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके पुत्र व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से ईडी ने घंटों पूछताछ की। लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर अवैध तरीके से संपत्ति बनाने का आरोप है।

राबड़ी देवी और तेज प्रताप से हुई पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल जनवरी महीने में तेजस्वी यादव और लालू यादव से अलग-अलग पूछताछ की थी। दोनों को ईडी दफ्तर बुलाया गया था। लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ चली थी। वहीं अब मंगलवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव को ईडी ने बुलाया। ईडी दफ्तर में दोनों से चार-चार घंटे तक अलग-अलग पूछताछ चली। सवालों की लंबी सूची दोनों के सामने रखी गई। वहीं अब बुधवार को राजद प्रमुख सह पूर्व सीएम लालू यादव से भी पूछताछ होगी।

यह भी देखें :

RJD में दिखा आक्रोश

आपको बता दें कि मंगलवार को राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव को ईडी ने बुलाया तो राजद पार्टी में काफी आक्रोश दिखा। केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे और नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और कई विधायक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Breaking : मीसा के साथ ED दफ्तर पहुंची राबड़ी देवी

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img