पटना : लैंड फॉर जॉब मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा आज पटना कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। जिस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई सभी संवैधानिक संस्थान है और वह अपना काम करती है। जिन लोगों को संविधान में विश्वास है उन्हें इस संस्थान का सम्मान करते हुए उसे सहयोग करना चाहिए। जिनके पास जो भी जानकारी है उन्हें ईडी को सहयोग के रूप में वह देना चाहिए। साथ ही साथ लोगों के बीच भ्रम भी नहीं फैलाना चाहिए। बिहार को जिन लोगों ने लूटा और बर्बाद किया है, नेता हो या अफसर कई नहीं बचेगा। एनडीए की साफतौर पर भ्रष्टाचारियों को चेतावनी है। जिन्होंने बिहार के जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है, वह अब नहीं बच सकेगा।
यह भी पढ़े : Breaking : मीसा के साथ ED दफ्तर पहुंची राबड़ी देवी
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट
Highlights


















