मयंक सिंह युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बोकारो : युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने बोकारो निवासी मयंक सिंह को युवा जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बोकारो के जदयू नेताओं ने मयंक सिंह को बधाई दी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मयंक सिंह को जिम्मेवारी सौंपे जाने पर कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश कमिटि का विस्तार होगा तथा संगठन मजबूत बनेगा.

जनता दल यूनाइटेड के युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए मयंक सिंह का बोकारो आगमन पर रविवार देर शाम सेक्टर 12 फोरलेन के पास युवाओं ने जोरदार स्वागत किया. युवा अपने नेता मयंक सिंह को स्वागत करने दोपहर से ही मौजूद रहे, जहां देर शाम उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

मयंक सिंह ने भी अपने स्वागत में युवाओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं के लिए तथा पार्टी के हाथों के मजबूत करने के लिए हर पल 24 घंटे मयंक सिंह तत्परता से खड़ा रहेगा. क्षेत्र के युवा का कैसे विकास हो, पार्टी के संगठन में युवा किस तरह भागीदार बने तथा उसके विस्तार को लेकर एक-एक युवा को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे और इसे मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश के युवाओं के पास जाएंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और हम पर जो जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा गया है, मैं हमेशा उस पर खरा उतरने का काम करूंगा.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

जदयू वाले नेताजी को चढ़ी होली की खुमारी तो क्यों होने लगी चप्पलों की बौछार

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...