Advertisment

एक साथ लगभग 15 से 20 कौआ के मरने से गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पशुपालन विभाग की टीम

भोजपुर : कोईलवर प्रखंड के हरहंगी टोला गांव में एक साथ लगभग 15 से 20 कौआ पिछले दो दिनों से मरने से गांव में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना ग्रामीण हरे राम राय के द्वारा विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही कोईलवर पशु चिकित्सक अपने टीम के साथ हरहंगी टोला पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से सागवान के बगीचे में एक एक कर लगभग 15 से 20 कौआ की मौत हो गई। जिसे लेकर गांव के लोग किसी महामारी की असंका जाता रहे हैं।

मृत कौआ के जांच में बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं मिला है – चिकित्सक डॉ. विशाल शर्मा

हरहंगी टोला पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि मृत कौआ के जांच में बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं मिला है। राहत की बात है कि गांव के पांच किलोमीटर के परिधि में कोई पोल्ट्री फार्म भी नहीं जिससे मृत कौआ में बर्ड फ्लू जैसे लक्षण हो। हालांकि इसकी और गहनता से जांच की जा रही। सतर्कता को लेकर सभी मृत कौआ को गड्ढे खोद चुना डाल मिट्टी से ढक दिया गया है और आगे उस पर नजर भी रखी जा रही है।

यह भी पढ़े : मुठभेड़ में जख्मी कुख्यात छोटू मिश्रा की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...