मोतिहारी में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी : जिले में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे की है। शव दिखते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

ग्रामीणों की सुचना पर पहुँची पुलिस

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवती का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटनास्थल पर पहुँची एफएसएल की टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। सदर डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और उसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है।

जो विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके। वहीं, पुलिस ने युवती की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है।

शव की पहचान अब तक नही

शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है, ताकि कोई व्यक्ति उसकी पहचान कर सही जानकारी पुलिस तक पहुंचा सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजकर लापता युवतियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

ये भी पढे : बिहार के SC-ST छात्रों के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का रास्ता आसान

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...