बोकारोः हरला थाना क्षेत्र का सेक्टर 8 और 9 के बीच कोयला डिपो में सोमवार की सुबह 55 वर्षीय शक्ति गोप की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शक्ति गोप मूल रुप से पूर्णिया का रहने वाला था। यहां कोयला चुन कर अपना जीवन-यापन करता था। मौके पर सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर बोकारो जनरल अस्पताल के मर्चरी में रख दिया है। सीटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि कल रात पुलिस को सूचना मिली कि कोयला डिपो के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जब मौके पर थाना प्रभारी पहुंचे तो शव को वहां से हटाकर मृतक की पत्नी अपने घर ले गई थी। घटनास्थल में साक्ष्य मिटाने का भी काम किया गया था। पुलिस ने जांच के क्रम में मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया है। मृतक कोयला चुनकर भरण-पोषण का काम करता था। घटनास्थल के कुछ ही दूर में कोयला लदा साइकिल भी खड़ा पाया गया है, साइकिल मृतक का बताया गया जा रहा है। सिटी डीएसपी ने कहा कि मौके से शव को हटा कर साक्ष्य मिटाने का काम किया गया है। ऐसे में मृतक की पत्नी को भी पुलिस संदिग्ध मानकर पूछताछ और जांच करेगी।

Advertisment
हरला थाना क्षेत्र का कोयला डिपो में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या
Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...
Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...
Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...
Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...
Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...
Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...

















