आकाशीय बिजली से यूपी के गाजीपुर में 3 की मौत

वाराणसी  / गाजीपुर : आकाशीय बिजली से यूपी के गाजीपुर में 3 की मौत। यूपी के वाराणसी से सटे गाजीपुर जिला में गुरूवार को मौसम का कहर देखने को मिला है।

अचानक आसमान बादल गरजने के दौरान बिजली कड़की और आकाशीय बिजली गिरी तो उसके चपेट में आकर 3 की कुछ ही पलों में हृदयविदारक मौत हो गई। हादसे के समय तीनों मृतक बाइक पर थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्वी यूपी के वाराणसी सटे गाजीपुर जिले में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक से जा रहे दंपती व 8 माह का मासूम बिजली की चपेट में आ गए। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई।

गाजीपुर के दिलदारनगर में बरपा कुदरती कहर

बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा रूपी यह कुदरती कहर पूर्वी के गाजीपुर जिला के दिलदारनदगर में हुआ। प्राप्त ब्योरे के मुताबिक, गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के लिंक मार्ग पर यह हादसा हुआ।

हादसे के समय बृहस्पतिवार को घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई में जुट गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों की चीख- पुकार से गांव में मातम का माहौल है। लोग पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाने में जुटे हैं। हादसे के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक टीमों के सदस्य भी हादसे का ब्योरा जानकर सन्नाटे में रह गए। उनके भी मुंह से बोल नहीं फूट रहा था।

आकाशीय बिजली गिरने की सांकेतिक फोटो
आकाशीय बिजली गिरने की सांकेतिक फोटो

दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था हादसे का शिकार युवक

गाजीपुर जिला पुलिस और प्रशासन से इस हादसे के संबंध में मिले ब्योरे के मुताबिक, दिलदारनगर के कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।

गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मृत युवक की फाइल फोटो
गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मृत युवक की फाइल फोटो

रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम आयोजित होने और होली पर्व पर वह गांव आए थे। बीते 19 मार्च को पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे।

गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मृत विवाहिता-बच्चे की फाइल फोटो
गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मृत विवाहिता-बच्चे की फाइल फोटो

बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी और मासूम पुत्र को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह मुख्य मार्ग से बाइक गांव के लिंक मार्ग के तरफ लेकर घुमे तेज आवाज के साथ गिरी। फिर बाइक पर सवार तीनों आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए।

आकाशीय बिजली गिरने की सांकेतिक फोटो
आकाशीय बिजली गिरने की सांकेतिक फोटो

हादसे के बाद तीनों के शव देख दहाड़ें मारकर रो पड़े परिवारीजन

गाजीपुर के दिलदारनगर में हुए इस हादसे के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति- पत्नी और मासूम पुत्र अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए।

गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने के बाद दिलदारनगर में जुटे लोग।
गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने के बाद दिलदारनगर में जुटे लोग।

वहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने दंपती और मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सभी लोग अस्पताल पहुंच गए। तीनों का शव देख घरवाले दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img