यूपी के मऊ में बिजली मंत्री की सभा में लाइट गुल, दो अधिकारी नपे

वाराणसी : यूपी के मऊ में बिजली मंत्री की सभा में लाइट गुल, दो अधिकारी नपे। पूर्वी यूपी के मऊ में बिजली मंत्री की सभा में बुधवार को लाइट गुल हो गई। इसके चलते बिजली मंत्री एके शर्मा को मोबाइल के फ्लैश लाइट की रोशनी में कार्यक्रम संपन्न करना पड़ा।

मौके से कार्यक्रम जैसे-तैसे संंपन्न कर बिजली मंत्री निकले और उसके कुछ देर बाद बुधवार सायं विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई होने की सूचना आई।  इस बड़ी लापरवाही को लेकर चंद घंटे के अंदर बुधवार की शाम कार्यवाही प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा दी गई।

बताया गया कि इस घटना के चलते संबंधित उपखंड अधिकारी प्रकाश सिंह और अवर अभियंता ओपी कुशवाह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अधिशासी अभियंता भुवन राज सिंह को आरोप पत्र जारी किया गया है। वहीं, अधीक्षण अभियंता संजीव वैश्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बिजली मंत्री की सभा में बिजली गुल…

पूर्वी यानि पूर्वांचल में बुधवार शाम को तेजी से यह पूरा वाकया चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को मऊ जिले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कार्यक्रम था।

तय कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री नगर के हनुमान घाट मोहल्ला हरिकेशपुरा टीसीआई मोड़ पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल की सांकेतिक तस्वीर।
बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल की सांकेतिक तस्वीर।

इसी बीच ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लेकिन जैसे ही अधिकारियों को अपनी इस लापरवाही का अंदाजा हुआ तो जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दिया गया। इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। इसका प्रोटोकॉल भी जारी किया गया था।

कुल मिलाकर बिजली मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई थी। इस बड़ी लापरवाही को लेकर चंद घंटे बाद निगम ने बड़ी कारवाई करते हुए एसडीओ और अवर अभियंता को निलंबित कर दिया। वहीं, अधिशासी अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल की सांकेतिक तस्वीर।
बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल की सांकेतिक तस्वीर।

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के दौरान का वाकया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मऊ जिले के हनुमान घाट मोहल्ले के हरिकेशपुरा टीसीआई मोड़ पर प्रदेश के बिजली मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का कार्यक्रम था। वह कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे।

यह कार्यक्रम योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया था। अरविंद कुमार शर्मा कार्यक्रम में योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को गिना रहे थे। इसी दौरान अचानक से कार्यक्रम में बिजली ही चली गई।

मोबाइल की रोशनी में उन्हें पूरे कार्यक्रम को संबोधित करना पड़ा। सभा के दौरान बिजली कटने की वजह से बिजली  मंत्री खासा नाराज हुए। उन्होंने विभाग के लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बिजली मंत्री के गुस्से को देखते हुए आनन-फानन में SDO प्रकाश सिंह और JE ओ.पी. कुशवाहा सस्पेंड कर दिया गया। लगे हाथ अधीक्षण अभियंता संजीव वैश्य, अधिशासी अभियंता भुवन राज सिंह से जवाब-तलब किया गया है।

बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल की सांकेतिक तस्वीर।
बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल की सांकेतिक तस्वीर।

अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है बिजली विभाग

बता दें कि उत्तर प्रदेश का बिजली विभाग अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी उपभोक्ताओं का लाखों का बिल भेज देता है तो कभी पूरे गांव की लाइट ही काट देता है।

अब जब मऊ जिले में बिजली मंत्री के ही कार्यक्रम में बत्ती गुल हो गई तो बिजली मंत्री अपने बिजली विभाग के कारनामों से साक्षात होते ही एक्शन मोड में आ गए। वह अपने अनुशासनप्रियता के लिए जाने जाते हैं।

यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा की फाइल फोटो
यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा की फाइल फोटो

बता दें कि गुजरात कैडर में 1988 बैच के आईएएस रहे अरविंद कुमार शर्मा ने अपनी नौकरी से वीआरएस लेकर साल 2021 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

फिर CM Yogi के यूपी में दूसरे कार्यकाल में उन्हें बिजली और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई। वह मूल रूप से मऊ जिले के काझा गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...