दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य ठाकरे के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका, पिता ने लगाया गंभीर आरोप

Desk. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के पांच साल बाद उनके पिता ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि आदित्य ठाकरे ने कहा है कि यह भाजपा सरकार द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश है और वह अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।

2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत

दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। पुलिस ने तब एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) का मामला दर्ज किया था। छह दिन बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। पुलिस ने शुरू में कहा कि यह एक आत्महत्या का मामला था और बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था।

आदित्य ठाकरे के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

वहीं 2020 में दिशा के पिता सतीश सालियान ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बेटी की मौत में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है और वे जांच से “पूरी तरह संतुष्ट” हैं। हालांकि, हाल ही में दायर याचिका में दिशा के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके पिता ने दावा किया कि 8 जून को दिशा ने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें आदित्य ठाकरे शामिल हुए थे। उनके साथ उनके बॉडीगार्ड, अभिनेता सोराज पंचोली और डिनो मोरिया भी थे।

दिशा सालियान के पिता ने लगाया गंभीर आरोप

चश्मदीद गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए उसके पिता ने याचिका में दावा किया कि दिशा के साथ “सामूहिक बलात्कार किया गया, उसे जबरन रोका गया और उसके साथ क्रूर यौन उत्पीड़न किया गया”। याचिका में यह भी बताया गया कि इस दावे के बावजूद कि दिशा की मौत ऊंची इमारत से गिरने के कारण हुई, उसके शरीर में एक भी फ्रैक्चर नहीं था। यह भी आरोप लगाया गया कि घटनास्थल पर खून नहीं था।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...