जियो फाइनेंशियल और एलियांज मिलकर पुनर्बीमा क्षेत्र में उतरेंगे

• 50:50 अनुपात वाला संयुक्त उद्यम बनाया
• भारत में सामान्य और जीवन बीमा क्षेत्र में अवसरों की भी तलाश करेंगे

मुंबई:19 जुलाई, 2025: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और एलियांज ग्रुप (एलियांज) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एलियांज यूरोप बी.वी. ने भारत के बीमा बाजार में उतरने के लिए 50:50 अनुपात वाला घरेलू पुनर्बीमा संयुक्त उद्यम बनाने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने इसके लिए एक बाध्यकारी समझौता किया है। जहां जेएफएसएल के पास गहरी स्थानीय समझ और शानदार डिजिटल उपस्थिति है, तो वहीं एलियांज़ मज़बूत अंडरराइटिंग और वैश्विक पुनर्बीमा क्षमताओं के साथ आएगी। यह संयुक्त उद्यम भारत में एलियांज़ के मौजूदा एलियांज़-री और एलियांज़ कमर्शियल पोर्टफोलियो का भी लाभ उठाएगा।

जियो फाइनेंशियल और एलियांज मिलकर पुनर्बीमा क्षेत्र में उतरेंगे :

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की गैर-कार्यकारी निदेशक, ईशा एम. अंबानी कहती हैं: “भारत में बीमा की मांग में एक उछाल देखा जा रहा है, जो बढ़ती समृद्धि, बढ़ती वित्तीय जागरूकता और तेज़ी से डिजिटल माहौल से प्रेरित है। यह साझेदारी, एलियांज की वैश्विक पुनर्बीमा विशेषज्ञता को जेएफएसएल की भारतीय बाज़ार की गहरी समझ और मज़बूत डिजिटल बुनियादी ढाँचे के साथ जोड़ती है, जिसका उद्देश्य बीमाकर्ताओं को नए और अनुकूलित पुनर्बीमा सॉल्युशन्स प्रदान करना है। ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप, हम एक मज़बूत और अधिक समावेशी बीमा इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।”

एलियांज एसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ओलिवर बेट कहते हैं: “हमें भारत जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साझेदारी करने पर गर्व है, साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं की सेवा करने का अवसर भी हमें मिलेगा जो अपने, अपने परिवार और अपने व्यवसायों के लिए सही सुरक्षा चाहते हैं। एलियांज और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ ग्राहक उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित दो विश्वसनीय ब्रांड हैं, और हम बदलाव की इस रोमांचक यात्रा में सक्रिय रूप से योगदान देने और भागीदारी करने के लिए उत्सुक हैं।”

बताते चलें कि एलियांज़-री 25 वर्षों से अधिक समय से भारत में जोखिम पुनर्बीमा कर रहा है। संयुक्त उद्यम वैधानिक और नियामक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद परिचालन शुरू करेगा।

Saffrn

Trending News

बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक...

पटना : बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई जारी है। विशेष निगरानी इकाई ने ट्रैप कर कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने 10...

Ranchi में एक बार फिर मानवता शर्मसार! 3 साल की बच्ची...

Ranchi: झारखंड में सरकार अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। राज्य में घिनौने अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है...

गया रेल पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह...

गयाजी : चलती ट्रेन या प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान पलक झपकते ही चोरी करने वाले गिरोह का गया रेल पुलिस ने खुलासा किया...

Jharkhand के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन Medical Colleges...

Jharkhand: झारखंड के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड के Medical Colleges में जल्द ही सहायक प्रध्यापकों की नियुक्ति...

एंबुलेंस में मरीज नहीं, मिली शराब की खेप; Tundi पुलिस का...

Dhanbad: धनबाद जिले के Tundi थाना क्षेत्र के टुंडी थाना गेट के पास गुप्त सूचना के आधार पे भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img