अपराधियों और आरोपियों के घर चलाया जा रहा है कुर्की जब्ती का महाअभियान

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस के द्वारा जिले के 56 थानों में करीब 100 से अधिक अपराधियों और आरोपियों के घर कुर्की जब्ती का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस महाकुर्की अभियान में शराब माफिया, अपहरण कांड के अपराधी, हत्यारे, ड्रग्स माफिया के साथ-साथ विभिन्न कांडों में शामिल अपराधियों और आरोपियों के घर की कुर्की करने के साथ ही कानून का हथौड़ा चल रहा है। जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मुस्तैदी के साथ महाकुर्की अभियान में शामिल हो रहे हैं और अपराधियों के घर की कुर्की कर रहे हैं।

100 से ज्यादा अपराधी और आरोपियों के घर की कुर्की की जा रही है – SP स्वर्ण प्रभात

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज महाकुर्की अभियान के तहत जिले के 100 से ज्यादा अपराधी और आरोपियों के घर की कुर्की की जा रही है। वहीं आरोपियों को समय दिया गया था लेकिन तय समय सीमा के अंदर जिन लोगों ने खुद को सरेंडर नहीं किया। वैसे लोगों के घर पर कानून का हथौड़ा चल रहा है।

यह भी पढ़े : अपराधियों के लिए पुलिस का बड़ा फरमान, सरेंडर नहीं करने वालों की कुर्की जब्ती का आदेश

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...