शारीरिक संबंध के लिए प्रतिदिन पत्नी कर रही 5000 रुपये की डिमांड, पति ने पुलिस थाने में लगाई फरियाद

Desk. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रतिदिन 5000 रुपये की डिमांड करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस थाने में फरियाद लगाई है और पत्नी के साथ ससुराल वालों पर भी आरोप लगाया है। पीड़ित पेशे से आईटी इंजीनियर बताए जा रहे हैं। यह मामला बेंगलुरु का है।

शारीरिक संबंध के लिए पत्नी कर रही 5000 रुपये की डिमांड

दरअसल, बेंगलुरु में एक आईटी इंजीनियर ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि शादी के तीन साल बाद भी पत्नी उसके साथ ठीक से नहीं रह रही है और शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रतिदिन 5000 रुपये की डिमांड करती है।

लिंगायत मैट्रिमोनी के जरिए हुई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजीनियर की शिकायत के मुताबिक, उसकी शादी 2022 को लिंगायत मैट्रिमोनी के जरिए हुई थी। शादी से पहले ही पत्नी और उनकी मां ने पैसे की मांग शुरू कर दी थी। सास ने खाते में 3 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और 50000 रुपये नकद शादी का खर्चा होने के लिए लिये। शादी होने के बाद भी उनकी मांगें जारी रही हैं और पीड़ित का उत्पीड़न भी किया जाता रहा।

इंजीनियर ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने शादी के बाद से वैवाहिक जीवन को सामान्य रूप से नहीं अपनाया। जब भी पति ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो पत्नी ने आत्महत्या की धमकी दी और एक डेथ नोट छोड़कर उन्हें ब्लैकमेल किया। यह भी दावा किया कि पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर हत्या का प्रयास किया।

तलाक के लिए मांगे 45 लाख रुपये

उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके परिवार ने घर खरीदने के लिए 60 लाख रुपए की मांग की और हर महीने 75 हजार रुपये की किस्त भरने का दबाव बनाया। मना करने पर पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक उसकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वह संबंध नहीं बनाएगी। उसने पति को यह भी सुझाव दिया कि 60 साल की उम्र के बाद बच्चे पैदा करने पर विचार करें। जब पति ने तलाक की बात की, तो पत्नी ने समझौते के रूप में 45 लाख रुपये की मांग की।

पत्नी ने भी लगाया ये आरोप

वहीं पत्नी ने पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और नौकरानी जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि पति का परिवार उसे प्रताड़ित करता है और उसकी सास ने बेडरूम में कैमरा लगाने का सुझाव तक दिया। पत्नी ने यह भी कहा कि उसे अच्छा खाना तक नहीं दिया गया और पति ने घर की जरूरी चीजें नहीं खरीदीं। ऐसे में मैं बच्चे कैसे पैदा कर सकती हूं?

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...