मधेपुरा में सड़क हादसा में Bike सवार युवती की मौत, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी

मधेपुरा: मधेपुरा में एक सड़क हादसा में बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना मधेपुरा जिलांतर्गत सहरसा पूर्णिया मुख्य मार्ग पर आर बाजार के सामने की है। बताया जा रहा है कि मौके पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने एक Bike को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में Bike पर सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई जबकि Bike चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें – Supaul में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल…

आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुँचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियाही निवासी शुभंकर शर्मा का पुत्र आकाश कुमार और मृतिका की पहचान गांव के ही सुभाष साह की पुत्री शालिनी के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मौका मिला तो Nawada को बनायेंगे देश भर में अव्वल, इस समाजसेवी ने शुरू किया अभियान

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...