रांची-देवघर विमान सेवा अचानक बंद, ऑपरेशनल कारण बताए गए

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन उड़ान भरने वाली रांची-देवघर विमान सेवा अचानक बंद कर दी गई है। इस फैसले के बाद रांची से विभिन्न राज्यों के लिए संचालित विमानों की संख्या अब 27 रह गई है

मार्च शेड्यूल में थी शामिल, फिर भी बंद

इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, रांची-देवघर विमान संख्या 647965/7964 रोजाना दोपहर 12:30 बजे रांची पहुंचती थी और 12:50 बजे देवघर के लिए उड़ान भरती थी। हालांकि, मार्च के शेड्यूल में इस विमान सेवा को शामिल किया गया था, लेकिन अचानक इसे बंद कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय ऑपरेशनल कारणों से लिया गया है।

रांची से अब इन शहरों के लिए उपलब्ध हैं सीधी उड़ानें

वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से 27 विमानों का संचालन हो रहा है। इनमें:

  • दिल्ली के लिए 08 उड़ानें
  • बेंगलुरु और कोलकाता के लिए 04-04 उड़ानें
  • हैदराबाद के लिए 03 उड़ानें
  • मुंबई के लिए 02 उड़ानें
  • पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए 01-01 उड़ान प्रतिदिन उपलब्ध है।

हालांकि, रांची-देवघर विमान सेवा की बहाली को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...