CM Yogi के अहम बोल – आक्रांता का महिमा मंडन देशद्रोह…

लखनऊ : CM Yogi के अहम बोल – आक्रांता का महिमा मंडन देशद्रोह…। CM Yogi आदित्यनाथ का अहम बयान सामने आया है। CM Yogi इन दिनों लगातार जिलों के दौरे पर है। इसी क्रम में CM Yogi का अहम बोल सियासी तौर पर हलचल मचा रहा है।

बीते दो दिनों से लगातार गोंडा, बहराइच और अयोध्या के दौरे पर CM Yogi अलग-अलग कार्यक्रमों में पहुंचे एवं सरकारी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कुछ कड़ी कार्रवाई भी है। महाराष्ट्र में नागपुर हिंसा के चलते छाए औरंगजेब के मसले का बिना उल्लेख किए इसी दौरान अपने संबोधन में CM Yogi ने अहम बयान दिया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…किसी भी आक्रांता का महिमा मंडन नहीं करना चाहिए। … आक्रांता की महिमा मंडन का तात्पर्य देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है।

…स्वतंत्र भारत ऐसे किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता, जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो तथा उन आक्रांताओं का महिमा मंडन करता हो, जिन्होंने भारत की सनातन संस्कृति व आस्था पर प्रहार किया था।’

‘महापुरुषों के प्रति हो श्रद्धा-सम्मान का भाव…’

CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘…पूरी दुनिया भारत की सनातन संस्कृति और भारत की परम्परा का गुणगान कर रही है। भारत के महापुरुषों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव प्रत्येक नागरिक में होना चाहिए।

…किसी भी राष्ट्र की ताकत को उसके युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और उसके अनुशासन से आंका जा सकता है। जहां युवा ऊर्जा के लिए अवसर होंगे, वहां पर कोई ताकत उस राज्य या देश का बाल बांका नहीं कर सकती है।

…हमारा युवा ऊर्जा से भरपूर है, उसे अवसर मिलने चाहिए और सरकार उनका सम्बल बन रही है। …युवा ऊर्जा अपना रास्ता स्वयं तय कर लेती है, इस रास्ते को तय करने के अभियान में आपका सम्बल बनने के लिए डबल इंजन सरकार आपके बीच आई है।

…डबल इंजन सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से नये युवा उद्यमियों के आर्थिक स्वावलम्बन में सहभागी बन पा रही है। …कार्य की कमी नहीं है, कार्य करने की इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

…रेडीमेड गारमेण्ट, दुग्ध व्यवसाय, फल-सब्जी उत्पादन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सम्भावनाएं हैं। तकनीक, डिजाइन, पैकेजिंग के माध्यम से विभिन्न परम्परागत उद्यमों को आगे बढ़ाया जा सकता है। …सरकार कॉमन सर्विस सेण्टर की सुविधा भी प्रदान कर रही है।

…इन सभी को आगे बढ़ाकर हम नए रोजगार का सृजन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक MSME इकाइयों वाला राज्य है। राज्य सरकार द्वारा हर पंजीकृत इकाई को 5 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।’

अयोध्या में सीएम योगी की फाइल फोटो।
अयोध्या में सीएम योगी की फाइल फोटो।

‘महाकुंभ से यूपी में समृद्धि के नये 5 कॉरिडोर बने…’

CM Yogi ने इसी क्रम में महाकुंभ 2025 के यूपी और देश की दुनिया में बढ़ी साख की भी चर्चा की। CM Yogi ने कहा कि – ‘…महाकुम्भ-2025 के भव्य आयोजन के पश्चात पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर कुतूहल भरी निगाहों से देख रही है।

…आपने अभी हाल ही में प्रधानमंत्री जी द्वारा महाकुम्भ के विषय में संसद में दिए गए वक्तव्य को सुना होगा। प्रधानमंत्री जी ने महाकुम्भ आयोजन तथा प्रदेशवासियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इतना बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन दुनिया में अभी तक कहीं नहीं हुआ है।

…महाकुम्भ में माँ गंगा, माँ यमुना तथा माँ सरस्वती की त्रिवेणी के संगम पर 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। यह महाकुम्भ अनन्त काल तक भारत की महान सनातन संस्कृति की युग गाथा के गायन हेतु आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

…महाकुम्भ के कारण उत्तर प्रदेश में आस्था और आजीविका तथा संस्कृति और समृद्धि के नये 5 कॉरिडोर बने हैं। प्रयागराज से विन्ध्यवासिनी मार्ग से काशी तक कॉरिडोर बना है।

…प्रयागराज से माँ विंध्यवासिनी धाम और श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, प्रयागराज से अयोध्या होते हुए देवीपाटन-गोरखपुर कॉरिडोर, प्रयागराज से महर्षि वाल्मीकि साधना भूमि व संत तुलसीदास जी की जन्मभूमि और चित्रकूट को जोड़ने वाला कॉरिडोर, प्रयागराज से श्रृंग्वेरपुर होते हुए लखनऊ और नैमिषारण्य कॉरिडोर, प्रयागराज से आगरा-मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोकुल-नंदगांव-गोवर्धन कॉरिडोर बनते हमने देखा है।

…श्रद्धालुओं के कारण इन आध्यात्मिक कॉरिडोर में आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखी जा सकती है। नौजवानों ने आर्थिक स्वावलम्बन के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए नये-नये तरीके अपनाए।’

अयोध्या में सीएम योगी एक कार्यक्रम में।
अयोध्या में सीएम योगी एक कार्यक्रम में।

CM Yogi : महाकुंभ के माध्यम से दुनिया से भारत का सामर्थ्य…

CM Yogi ने कहा कि – ‘…सदी के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन प्रयागराज महाकुम्भ से देश व दुनिया के लोग जुड़े। …मानवता के इस समागम ने नए भारत की ताकत का एहसास कराया। महाकुम्भ के माध्यम से भारत के सामर्थ्य को दुनिया के सामने रखा गया।

…प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महाकुम्भ ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की एक नई आधारशिला को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। …महाकुम्भ ने यह साबित किया कि विरासत को विकास के साथ जोड़ने पर अच्छे परिणाम आते हैं।

…आस्था का सम्मान होगा, तो वह आजीविका का आधार भी बनेगी। संस्कृति को यदि हम सुरक्षा प्रदान करेंगे, तो वह हमारी समृद्धि का आधार बन सकती है। ‘मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना’ के माध्यम से हर जनपद की हर विधानसभा क्षेत्र में किसी एक पर्यटन स्थल के सुंदरीकरण के कार्य को आगे बढ़ाया गया है।

…महाकुम्भ के माध्यम से आस्था की ताकत को लोगों ने महसूस किया है। हमें भी स्थानीय स्तर पर उसे आगे बढ़ाने की तैयारी करनी चाहिए। जनप्रतिनिधिगण इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। प

…हले चरण में एक-एक स्थलों का सुंदरीकरण कराया गया है। कुछ नए स्थानों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है। गोण्डा के जनप्रतिनिधियों ने अच्छा कार्य किया है। आज गोण्डा सुन्दर शहर बनने की ओर अग्रसर है।’

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...