CM Yogi का अहम बयान – राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी तो कोई समस्या नहीं…

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ / अयोध्या : CM Yogi का अहम बयान – राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी तो कोई समस्या नहीं…। CM Yogi आदित्यनाथ यूपी में सियासी और प्रशासनिक पिच बीते दिन से लगातार ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं।

CM Yogi ने कई अहम ऐलान किए, बयान दिए और एक्शन लेते हुए कार्रवाई भी की है। इसी क्रम में अब शुक्रवार को अयोध्या में CM Yogi आदित्यनाथ ने अहम बयान दिया है।

अयोध्या में आज शुक्रवार को CM Yogi ने कहा कि – ‘…मेरी तीन पीढ़ियां श्री राम जन्‍मभूमि आंदोलन के ल‍िए समर्प‍ित थीं, मुझे कोई समस्‍या नहीं थी। …लेक‍िन शासकीय व्‍यवस्‍था ज‍िस नौकरशाही से जकड़ी होती है उस नौकरशाही में बड़ा वर्ग ऐसा था, जो कहता था क‍ि मुख्‍यमंत्री के रूप में अयोध्‍या जाने पर व‍िवाद खड़ा हो जाएगा।

…हमने कहा क‍ि व‍िवाद खड़ा होता है तो होने दीज‍िए… लेक‍िन अयोध्‍या के बारे में कुछ सोचने की आवश्‍यकता है। …फ‍िर एक वर्ग ऐसा था ज‍िसने कहा था क‍ि आप जाएंगे फ‍िर राम मंद‍िर की बात होगी।

…तो मैंने कहा क‍ि कौन हम सत्ता के ल‍िए आए हैं। …राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई समस्या नहीं …।’

‘दुनिया अब नए भारत की बात कर रही…’

अयोध्या दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि –‘…भारत में नए नेतृत्व के उदय के साथ ही अब दुनिया नये भारत की बात करने लगी है। …अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। …ये सिर्फ एक दशक पहले की ही बात है।

…उत्तर प्रदेश और भारत के लोग दुनिया में कहीं जाते थे तो खुद को भारतीय कहने पर थोड़ा संकोच करते थे पर अब गर्व से खुद को भारतीय कहते हैं क्योंकि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

…इसी तरह यूपी के लोग कहीं बाहर जाने पर खुद को उत्तर प्रदेश का बताने पर संकोच करते थे पर अब वो गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का नागरिक बताते हैं।

…मैं एक बार यूरोप गया था और वहां पर घूमने निकला और एक टैक्सी पर बैठा। मुझे टैक्सी वाला भारत का निवासी लगा। मैंने पूछा कि कहां के हो तो उसने कहा पंजाब का।

…मैंने पूछा पंजाब में कहां से तो चुप हो गया… फिर बताया कि पाकिस्तान से हैं। उसने मुझे बताया कि भारत का बताने पर हम यहां पर सेफ महसूस करते हैं। …ये भारत की ताकत है।’

CM Yogi Today In Ayodhya
CM Yogi Today In Ayodhya

हनुमानगढ़ी-रामलला दरबार में CM Yogi ने लगाई हाजिरी

बता दें कि CM Yogi आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। सुबह करीब सवा 10 बजे CM Yogi का हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क में लैंड हुआ। यहां से CM Yogi रामलला का दर्शन करने के लिए रवाना हो गए।

CM Yogi ने पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। आज करीब साढ़े चार घंटे अयोध्या में CM Yogi ने प्रवास किया। इस दौरान CM Yogi आज शुक्रवार को अयोध्या के राजसदन में दो दिवसीय साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

यहां से मुख्यमंत्री योगी रामकथा पार्क पहुंचे और मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया और उनसे उद्यम अपनाने की अपील की।

इससे पहले CM Yogi ने महाराजा पैलेस राज सदन में दो दिनों तक चलने वाले साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का शुभारंभ किया।

यहां पर उनके साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीत अध्येता और आयोजक यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे। CM Yogi ने राज सदन में अशोक के वृक्ष को जल अर्पण कर टाइमलेस अयोध्या कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

CM Yogi Today In Ayodhya
CM Yogi Today In Ayodhya

CM Yogi बोले – आक्रांता का महिमा मंडन देशद्रोह…

CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘…किसी भी आक्रांता का महिमा मंडन नहीं करना चाहिए। … आक्रांता की महिमा मंडन का तात्पर्य देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है।

…स्वतंत्र भारत ऐसे किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता, जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो तथा उन आक्रांताओं का महिमा मंडन करता हो, जिन्होंने भारत की सनातन संस्कृति व आस्था पर प्रहार किया था।

…इसी यूपी में बहराइच वही भूमि है जहां एक विदेशी आक्रांता को धूल धूसरित करते हुए महाराज सुहेलदेव ने भारत की विजय पताका को दिग दिगंत तक पहुंचाने का काम किया था।

…महाराज सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया, उसी का परिणाम था कि अगले डेढ़ सौ वर्षों तक कोई भी विदेशी आक्रांता भारत पर आक्रमण करने का दुस्साहस नहीं कर सका। …उन्होंने बहराइच की भूमि को विजय भूमि के रूप में परिवर्तित करने का काम किया था।’

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...