Advertisment

 झारखंड में झमाझम बारिश से राहत, लेकिन फसलों को नुकसान; ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में 20 मार्च से जारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। शुक्रवार सुबह 9:45 बजे रांची में अचानक अंधेरा छा गया, जिसके बाद झमाझम बारिश हुई। राज्य के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, लातेहार और लोहरदगा में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश से सब्जी और फलों की फसलें प्रभावित हुई हैं।

फसलें बर्बाद, किसानों को नुकसान

रांची के तुपुदाना, इटकी और बेड़ो में सब्जियों और आम-लीची के बौर को क्षति पहुंची है। किसान घंसू महतो ने बताया कि तेज हवा और बारिश से पालक, धनिया, खीरा, करेला, मिर्च, टमाटर और फूलगोभी को भारी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 और 23 मार्च को झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का आंकड़ा:

  • चाईबासा: 54 मिमी

  • रांची: 23.4 मिमी

  • खूंटी: 18 मिमी

  • जमशेदपुर: 8 मिमी

अगले 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान:

मार्च: पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ समेत कई जिलों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में येलो अलर्ट रहेगा।

23 मार्च: झारखंड के कई जिलों में 30-40 किमी/घंटे की हवाएं चलेंगी, और बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू रहेगा।

24 मार्च: बादल छटेंगे, मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी

झारखंड में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। मौसम विभाग ने तेज हवा और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

BBMKU AISA Protest Dhanbad: BBMKU में छात्र आंदोलन तेज, मांगों को...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: सोमवार को छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) के विरोध-प्रदर्शन के कारण बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) का...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: कोडरमा GRP ने नाकाम की अवैध...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडरमा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने वाराणसी-MEMU एक्सप्रेस से भारी मात्रा...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: AK-47 से M-16 तक… आत्मसमर्पण के साथ...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: झारखंड में नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। CPI (माओवादी) संगठन से जुड़े 24...