रांची : 29 दिसंबर को हेमंत सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है. कार्यकाल पूरे होने के मौके पर बुधवार को देश के पहले 400 केवी क्षमता वाले पतरातू ग्रिड का उद्घाटन किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ग्रिड का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान बेड़ो-पतरातू ग्रिड, रातू ग्रिड, पतरातू-रातू संचरण लाइन का भी उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं के उद्घाटन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होगी. पिछले कुछ सालों से उर्जा संचरण निगम की ओर से इस पर काम किया जा रहा था. ऐसे में अब उर्जा विभाग की ओर से इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा.
इसमें सबसे महत्वपूर्ण पतरातू ग्रिड है. जिसकी क्षमता 630 मेगावाट है. इससे गुजरने वाली संचरण लाइन की क्षमता 400 220 केवी है. वहीं, 400 केवी बेड़ो-पतरातू संचरण, रातू ग्रिड, 220 केबी पतरातू-रातू संचरण लाइन,का भी उद्घाटन किया जायेगा. बता दें कि पतरातू ग्रिड देश की पहली 400 केवी क्षमता वाला ग्रिड है. जिससे बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति हो सकेगी.
पतरातू ग्रिड की लागत 79.63 करोड़ है. इन ग्रिड सब स्टेशनों के शुरू होने से रातू, मांडर, लोहरदगा में बिजली आपूर्ति सुगम होगी. पतरातू ग्रिड से रातू और बुढ़मू ग्रिड को बिजली मिलेगी. इससे रातू, बूढ़मू, मांडर, बेड़ो, लोहरदगा में बिजली मिलेगी. पतरातू थर्मल पावर प्लांट के शुरू होने से हटिया तक बिजली मिलेगी. वहीं, रातू ग्रिड से कांके को बिजली मिलेगी. फिलहाल कांके में हटिया ग्रिड से बिजली आपूर्ति होती थी. जिससे भार अधिक पड़ता था और क्षेत्र में लोड शेडिंग की समस्या थी.
सेन्हा प्रखंड में स्वटेर उत्पादन केन्द्र का हुआ उद्घाटन, स्वावलंबी बनेगी महिलाएं

















