आज नामकुम ग्रिड से चार घंटे तक कम होगी बिजली आपूर्ति

रांची:  नामकुम ग्रिड 132- 33 केवी ग्रिड में बिजली उपकरणों को बदलने के लिए मंगलवार को चार घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने इसकी जानकारी दी है. अपराह्न 3:30 बजे तक मेगा शटडाउन लिया जायेगा.

इस अवधि तक नामकुम ग्रिड से जुड़े बड़े हिस्से में सप्लाई प्रतिबंधित रहेगी. कोकर रूरल और कोकर अर्बन इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. ग्रिड में उपकरणों की मरम्मत के दौरान आधा दर्जन सबस्टेशन बंद रखे जायेंगे इस अवधि में ग्रिड के मेन बस, ड्रॉप जंपर, पीजी क्लैंप
बाक्स से जुड़े उपकरणों की ग्रिसिंग की जायेगी. हालांकि, कई इलाकों के आपस में जुड़ने का फायदा मिलेगा और यहां उपभोक्ताओं को बारी-बारी से कामचलाऊ बिजली मिलती रहेगी.
यहां मिलेगी प्रतिबंधित बिजली आरएमसीएच को दो तरफ से जुड़ने का फायदा मिलेगा और यहां कांके ग्रिड से मोरहाबादी पीएसएस होते. हुए बिजली दी जायेगी. डोरंडा-कुसई पीएसएस को मेकन के  हटिया ग्रिड से चुटिया पीएसएस को 33 केवी नामकुम पीएसएस से, ओरमांझी विकास इलाके को कांके शिरडो वन पीएसएस से और टाटीसिलवे पीएसएस से खेलगांव को आंशिक बिजली आपूर्ति होगी.

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...