रांची को मिला वनडे: 30 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल के अंत में उन्हें एक और अंतरराष्ट्रीय मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल:

  • पहला वनडे – 30 नवंबर, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)

  • दूसरा वनडे – 3 दिसंबर, रायपुर

  • तीसरा वनडे – 6 दिसंबर, विशाखापट्टनम (वायजेग)

रांची के दर्शकों के लिए खास मौका

रांची का जेएससीए स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के जोश और उत्साह से भर उठेगा। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर हमेशा शानदार प्रदर्शन करती रही है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इससे पहले 9 अक्टूबर 2022 को भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में वनडे मुकाबला खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर रांची के दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच अपने शहर में देखने को मिलेगा।

जेएससीए स्टेडियम की खासियत

रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम अपनी बेहतरीन पिच और दर्शकों की जबरदस्त मौजूदगी के लिए जाना जाता है। यहां कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं, और यह भारत के पसंदीदा घरेलू मैदानों में से एक है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह वनडे मुकाबला किसी बड़े आयोजन से कम नहीं होगा। टिकटों की बिक्री जल्द शुरू होने की संभावना है, और दर्शकों में पहले से ही इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...