Begusarai में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में आज अहले सुबह ही एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिसमें सड़क हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र की खतोपुर चौक की है। बताया जा रहा है की खगड़िया की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेगूसराय की ओर आ रही थी। इसी क्रम में ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा सकराई और पलट गई जिससे की चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया

आपको बता दें कि आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक निवासियों के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी नौ लोग पहाड़ चक से स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात के लिए गए थे और वापसी के क्रम में यह हादसा हुआ है। सभी लोग आपस में ग्रामीण एवं सगे संबंधी बताये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : सांसद पप्पू यादव ने कहा- मक्का अनुसंधान को बेच सरकार विपक्ष को ही नहीं जनता को कर रही है गुमराह… 

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...