Sushant Singh Rajput Death : CBI ने मुंबई कोर्ट को मामले की क्लोजर रिपोर्ट सौंपी

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आगामी 14 जून 2020 को अपने मुंबई (Mumbai) के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। करीब साढ़े चार साल की इन्वेस्टिगेशन के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट मुंबई कोर्ट में पेश कर दी है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान सुशांत की सोशल मीडिया चैट्स को एमएलएटी के जरिए यूएस जांच के लिए भेजा गया था। इस जांच में आया था कि उनके चैट्स में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सुसाइड बताया गया है – CBI की रिपोर्ट

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सीबीआई की रिपोर्ट में साफतौर पर सुसाइड बताया गया है। क्लोजर रिपोर्ट में इस केस से जुड़ी कई अहम बातें बताई गई हैं, जिन्हें आप 10 पॉइंट्स में समझ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान सीबीआई को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जो ये साबित कर पाए कि सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर किया गया था। सीबीआई ने एक्टर को खुदकुशी करने के लिए उकसाने वाले दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

AIIMS की फोरेंसिक टीम ने एक्टर का गला घोंटने व जहर देने की आशंकाओं को भी नकार दिया

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एम्स की फोरेंसिक टीम ने एक्टर का गला घोंटने और जहर देने की आशंकाओं को भी नकार दिया है। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत के मौत की असल वजह खुदकुशी ही बताई गई है। सीबीआई ने एम्स के एक्सपर्ट से सुशांत के सुसाइड और साजिश रचने के आरोपों को लेकर केस में जांच की थी। एम्स फॉरेंसिक टीम ने किसी भी तरह की साजिश रचने से इनकार किया था। सुशांत की सोशल मीडिया चैट्स को एमएलएटी के जरिए यूएस भेजा गया था ताकि इसके जांच हो सके। इस इन्वेस्टिगेशन की रिपोर्ट में साफतौर पर कहा गया है कि एक्टर के चैट्स में किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी।

यह भी देखें :

सुशांत का परिवार केस को कंटीन्यू करना चाहता है, तो वो मुंबई कोर्ट में वी प्रोटेस्ट पेटिशन दाखिल कर सकता है

सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट सब्मिट करने के बाद भी अगर सुशांत का परिवार केस को कंटीन्यू करना चाहता है, तो वो मुंबई कोर्ट में वी प्रोटेस्ट पेटिशन दाखिल कर सकता है। सुशांत सिंह का परिवार ने दिवंगत एक्टर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। हालांकि अब सीबीआई ने रिया और उनकी फैमिली को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिलने पर उनके वकील सतीष मानेशिंदे ने कहा कि कि मुझे गर्व है कि मैंने एक फौजी के परिवार का बचाव किया। मैं रिया और परिवार को सलाम करता हूं। रिया को अनकही मुसीबतों का समाना करना पड़ा। वकील ने ये भी कहा कि निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया और परेड कराई गई। वे उम्मीद है कि ऐसा किसी भी केस में दोबारा नहीं होगा।

यह भी पढ़े : सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पीएम मोदी से की अपील,कहा…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...