चिराग ने कहा- बिहार में इन दिनों बढ़ी है आपराधिक घटनाएं, खासकर पासवान जाति को टारगेट

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली से पटना पहुंचे। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। बिहार में बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं जरूर बढ़ी है। खासकर पासवान जातियों को टारगेट किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि उच्च स्तरीय बैठक कर अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएं – चिराग पासवान

इसके साथ ही साथ चिराग पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार के सरकार में गठबंधन में तो है। लेकिन हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हैं कि उच्च स्तरीय बैठक कर अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जाए। इसके साथ ही राजद पार्टी के साथ-साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा नीतीश कुमार को नॉन सीरियस मुख्यमंत्री बताए जाने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री अपने शासनकाल में काफी विकास किया है। पहले वह अपने माता-पिता के शासनकाल को याद करें।

यह भी देखें :

हमारे पिता स्व. रामविलास पासवान बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए सत्ता से बाहर हो गए थे – चिराग

इसके साथ ही साथ तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए। कई मुस्लिम संगठनों ने जिस प्रकार नीतीश कुमार और चिराग पासवान के दावते इफ्तार से बहिष्कार किया।उसको लेकर चिराग पासवान ने कहा कि आज जिनके इशारों पर लोगों ने बहिष्कार किया है, उनको समझना चाहिए। राजद वाले लोग क्या उनके लिए किया है। हमारे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए सत्ता से बाहर हो गए थे।

लोजपा (रामविलास) कार्यालय में दावत ए इफ्तार का आोयजन

लोजपा (रामविलास) प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। कल यानी 24 मार्च को होने वाले आयोजित दावत ए इफ्तार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जायजा लिया। दरअसल, बता दें कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान पहली बार इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। वहीं मुस्लिम संगठनों ने सीएम नीतीश कुमार और चिराग पासवान के यहां दावत ए इफ्तार कार्यक्रम में जाने का विरोध किया है।

UM Chirag Paswan 1 22Scope News
लोजपा (रामविलास) कार्यालय में दावत ए इफ्तार का आोयजन

यह भी पढ़े : चिराग का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- झूठ बोलने वालों को देश की जनता कर देती है बाहर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...