चिराग का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- झूठ बोलने वालों को देश की जनता कर देती है बाहर

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि क्या झूठ बोले हैं बताए तो। आजकल विपक्ष का आदत बन गया है आरोप लगाना और भाग जाना, जनता सब बातें देखी है और इस आधार पर फैसला करती है। एक झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री दिल्ली में भी थे, जिन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे। क्या किया जनता ने उनके साथ 10 साल बाद दिल्ली की सत्ता से बाहर कर दिया।

लोकतंत्र में इतनी ताकत है कि चुनाव में पता चल जाता है – चिराग

चिराग ने कहा कि इसी तरह से अगर कोई देश में झूठ बोलता है तो लोकतंत्र में इतनी ताकत है कि उस व्यक्ति को अगले चुनाव में जनता अपना फैसला सुनाती है। पूरा विपक्ष एक साथ प्रधानमंत्री को हराने के लिए आ गया। इसके बावजूद भी तीसरी बार जनता ने नरेंद्र मोदी को चुना। लालू यादव जिस मशीन की बात कर रहे हैं अगर वह मशीन 90 के दशक में होती तो दूध का दूध पानी का पानी उसी वक्त हो जाता। उसके बाद कभी इनका अकेले बहुमत में नहीं आया। हमेशा मुख्यमंत्री के बैसाखी का सहारा लेने के लिए सत्ता में आना पड़ा।

यह भी देखें :

महामहिम राष्ट्रपति का बिहार आना बहुत ही गौरवपूर्ण हैं, हम करते हैं स्वागत

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने पर चिराग पासवान ने कहा बिहारवासियों की तरफ से मैं महामहिम का स्वागत करता हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सीएम नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री कहने पर कहा कि विपक्ष के पास जब कोई मुद्दा बचता नहीं है तो वह व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं, ये गलत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनके लिए भ्रम फैलाना स्वास्थ्य के बारे में झूठी बातें करना विपक्ष के बौखलाहट को बताता है। वहीं सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री को लेकर कहा कि ये फैसला एक व्यक्ति विशेष के लिए है। मेरी समझ से परे है कि क्यों बाकी के लोग उत्साहित है। आएंगे तो हमलोग स्वागत जरूर करेंगे।

यह भी पढ़े : PMCH के शताब्दी समारोह में पहुंची राष्ट्रपति, राज्यपाल और CM नीतीश भी मौजूद

महीप राज की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...