Bihar में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों के साथ ही विभागीय तैयारी भी…

पटना: बिहार (Bihar)  में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल अभी से पूरी तरह गर्म है। सभी राजनीतिक दल और नेता अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गये हैं। नेता यात्राएं कर रहे हैं, जनसभाएं कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लुभाने में जुटे हुए हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में अब निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर Bihar की राजधानी पटना में निर्वाचन आयोग ने एक बैठक बुलाई है जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

यह बैठक 25 मार्च को होगी जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान बैठक में चुनाव में मतदाता सहभागिता बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया जायेगा। इसके साथ ही बैठक में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी निर्वाचन आयोग अपनी रणनीति पर चर्चा करेगा।

यह भी पढ़ें – चुनावी साल में नीतीश कुमार को झटका, इफ्तार पार्टी से मुस्लिम संगठनों ने बनाई दूरी…

इस संबंध में निर्वाचन विभाग के अवर सचिव प्रमोद कुमार ने Bihar के सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है। एक जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत के अनुसार बूथों को तीन श्रेणियों में बांटा जायेगा। सभी श्रेणियों के बूथों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अलग अलग तरीके से चलाया जायेगा। अधिकारियों के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार में 57.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव में यह घटकर 56.28 प्रतिशत रह गया।

2019 के लोकसभा चुनाव का राष्ट्रीय औसत मतदान प्रतिशत 67.40 था, जबकि 2024 में यह घटकर 66.10 प्रतिशत हो गया। निर्वाचन विभाग का प्रयास है कि Bihar में मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर राष्ट्रीय औसत के करीब या उससे अधिक पहुंचाया जाए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Patna में पोस्टर वार जारी, राबड़ी आवास के बाहर मुख्यमंत्री के लिए लिखा गया- नायक नहीं खलनायक हूं मैं…

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...