इमका मीट में जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल चुने गए झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष

रांची. आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स, 2025 के झारखंड चैप्टर की मीट रांची में संपन्न हुई। इस दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्र मिले और सभी ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया है।

किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है। आपस में मिलते रहने से हम सुख-दुख शेयर कर पाते हैं। एक-दूसरे की मदद कर पाते हैं। मीट में आए एलुमनी के बच्चों ने इस मौके पर प्रस्तुति भी दी।

रांची में इमका मीट

कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर की निवर्तमान महासचिव सचिव मनीषा सिंह ने की। कार्यक्रम में दिल्ली से एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष गुप्ता के अलावा रीतेश वर्मा और बद्री नाथ ने भाग लिया। सीयूजे, रांची में सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार ने मंच संचालन किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूजा अमृता उरांव ने किया।

सीयूजे, रांची के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष देवव्रत सिंह, रांची विश्वविद्यालय के शिक्षक संतोष उरांव, पीआईबी के अधिकारी ओंकार पांडेय ने अपने संबोधन में इमका के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अमित गुप्ता, आनंद दत्त, शुभम, देवेंद्र कुमार, कुणाल किशोर, पंकज चंद्र गोस्वामी, समीर उरांव, मुकुल तायल, अंकुर कुमार, विवेकानन्द सिंह, निरज कुमार, प्रणव प्रत्युष समेत अन्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...