घरेलू विवाद में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में मातम

कटिहार : कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र के तीन गढ़िया ढाला के पास ट्रेन से कटकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। युवक का नाम विकास कुमार मंडल है जो कुर्सेला के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीन गढ़िया का रहने वाला था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय विकास कुमार मंडल को अपनी पत्नी से घरेलू विवाद हुआ था और वो घर से ये बोलकर निकला कि वो ट्रेन से कटकर अपनी जान दे देगा। घरवालों ने इसे हलके मे लिया और विकास ने तीन गढ़िया ढाला के पास ट्रैन से कट कर अपनी जान दे दी, मृतक शादीशुदा एक छोटी बच्ची का पिता था। युवक की मौत के बाद परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आनन-फानन मे शव को बिना पोस्टमार्टम के दाह संस्कार कर दिया। हालांकि पूरे गांव में युवक की मौत चर्चा का विषय बना हुआ है और परिवार मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े : वर्दी पर दाग, चोरी की मोबाइल को ट्रेस कर उगाही का चल रहा था बड़ा खेल, सिपाही पर FIR दर्ज…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

एनपी सिंह ने PMCH के प्राचार्य पद से हटाए जाने से...

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्राचार्य डॉक्टर एनपी सिंह ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्राचार्य पद...

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...