Advertisment

Breaking: मंईयां सम्मान योजना के नियमावली में संशोधन, कैबिनेट से मिली मंजूरी

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब सिंगल बैंक अकाउंट से बिना आधार लिंक खाता धारकों को भी मार्च 2025 तक योजना की राशि मिलेगी। पहले दिसम्बर 2024 तक ही राशि मिलनी थी।

मंईयां सम्मान योजना

बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना प्रदेश की हेमंत सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है। इसे पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किया गया था। पहले इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह मिल रहे थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने ऐलान किया था कि उनकी सरकार फिर से बनती है तो इस योजना की राशि बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। फिलहाल इस योजना में अभी महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। हालांकि, वर्तमान में कई हजार लाभुकों को राशि नहीं मिलने पर इस योजना पर सियासत भी हो रही है।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

वहीं झारखंड कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। इसमें कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विधेयक 2025 भी शामिल है। इसकी जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के द्वारा सभी विभागों के कार्यालय के निर्माण नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि कृषि विभाग में हाईकोर्ट के निर्णय के बाद 6 कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि साधना जयपुरियार, तत्कालीन बीडीओ मनिका, लातेहार को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बाल पहाड़ी बराज निर्माण की मंजूरी दी गई।

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...