नवगछिया जीरोमाइल के पास छात्रों ने किया जाम, होमगार्ड बहाली को लेकर आंदोलन

नवगछिया : भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में छात्रों ने जीरोमाइल क्षेत्र को जाम कर दिया। यह आंदोलन होमगार्ड बहाली में नवगछिया को शामिल नहीं किए जाने के विरोध में किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि इस निर्णय से उन्हें नुकसान हो रहा है और वे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। सड़कों पर लगातार नवगछिया के युवा प्रर्दशन कर रहे हैं।  जाम के कारण लंबी वाहनों की कतारें लग गई है। जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयास कर रहा है। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से बातचीत करने की भी मांग की है।

होमगार्ड बहाली में नौगछिया पुलिस जिला को शामिल नहीं किया गया है – प्रदर्शन कर रहे सूरज

प्रदर्शन कर रहे सूरज के मुताबिक, होमगार्ड बहाली में नौगछिया पुलिस जिला को शामिल नहीं किया गया है। हजारों की संख्या में युवा तैयारी कर रहे थे। उनके सपनों पर पानी फिर गया है। क्या भागलपुर जिला के हिस्सा नवगछिया में नहीं आता है। अगर आता है तो फिर नवगछिया वासियों के साथ ऐसा क्यों किया गया। हम चाहते हैं कि हमारा भी पुलिस जिला को होमगार्ड बहाली में शामिल किया जाए। जिससे कि हम युवाओं का सपना साकार हो पाए।

यह भी पढ़े : हजारों दीपक से जगमगा उठा लाजपत मैदान, ‘एक दीप राम के नाम’…

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...