वर्दी पर दाग, चोरी की मोबाइल को ट्रेस कर उगाही का चल रहा था बड़ा खेल, सिपाही पर FIR दर्ज

कटिहार : पुलिस विभाग में तैनात सिपाही अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की मोबाइल लोकेशन ट्रेंस और फिर बरामद कर उगाही का खेल चल रहा था। एक साल पहले कटिहार से ट्रांसफर हो चुके वर्तमान में पूर्णिया जिला के जिला इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात सिपाही सौरभ कुमार और उनके साथी राजा कुमार पर कटिहार मुफस्सिल थाना में इसको लेकर एक मामला दर्ज हुआ है।

कटिहार SP वैभव शर्मा ने इस पूरे मामले पर चौंकाने वाला किया है खुलासा

इस पूरे मामले पर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि सौरभ कुमार अपने साथी राजा के साथ मिलकर खोए हुए मोबाइल के लोकेशन के आधार पर ट्रेस करवाता था। खोए हुए मोबाइल को लेकर राजा को सिपाही सौरभ ही तमाम टेक्निकल सपोर्ट उपलब्ध करवाता था। इसके आधार पर राजा के पास से मोबाइल को बरामद कर बरामद किए गए। व्यक्ति और मोबाइल धारक से आर्थिक उगाही करता था। एक ऐसे ही मामला सामने आने के बाद वर्दी पर दाग लग गया है। चोरी की मोबाइल को ट्रेस कर उगाही का खेल चल रहा था। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जब इस पर तफ्तीश किया गया है तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

यह भी देखें :

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया है

इस मामले में कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से कुछ मोबाइल भी बरामद हुआ है। जबकि फिलहाल पूर्णिया इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात सिपाही सौरभ कुमार फरार बताए जा रहे हैं। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को खोए हुए मोबाइल को लेकर संबंधित थाने में ही शिकायत करना चाहिए। बिहार पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल ढूंढने को लेकर तत्पर है।

यह भी पढ़े : ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग कर रहा युवक का Video हुआ Viral, जांच में जुटी पुलिस

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...