आम के पेड़ में दुकानदार का लटका हुआ मिला शव, फैली सनसनी

हाजीपुर : वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर चौक अड्डा के निकट आम के पेड़ में एक दुकानदार का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग जुट गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक के परिवार वालों एवं भगवानपुर थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस एवं मृतक के परिवार वाले पहुंच गए। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना के रामपुर असुरारी वार्ड नंबर 2 निवासी कमलेश भगत के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 को किया जाम

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गोपाल मंडल एवं भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि सौरभ कुमार बीते रात्रि दुकान बंद करके अपने घर नहीं लौटा था। काफी खोज बिन के बाद सुबह में सूचना मिली कि आम के पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार पिछले कई महीना पहले सौरभ अपना दुकान खोला था।

यह भी देखें :

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस संबंध में गोपाल मंडल ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा आम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि आत्महत्या सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़े : पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधी घायल कर हुए गिरफ्तार…

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...