Big breaking- गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत

Baanka- रजौन थाना क्षेत्र के राजवार गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट से 5 बच्चों की मौत हो गई.

मृतकों  की पहचान 12 वर्षीय अंकुश कुमार, 8 वर्षीय अंशु कुमारी, 4 वर्षीय सीमा कुमारी,  6 वर्षीय शिवानी  कुमारी सभी के पिता अशोक पासवान और  3 वर्षीय सोनी कुमारी पिता प्रकाश पासवान के रुप में हुई है.

बताया जा रहा है कि प्रकाश पासवान की पत्नी सीता देवी अपने घर के बरामदा पर रसोई गैस पर खाना बना रही थी. इसी दौरान रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई.  गैस का  रिसाव होता देख सीता देवी तो घर से बाहर निकल गई, लेकिन  पास ही बरामदे में खेल रहे मासूमों को निकलकने का भी मौका नहीं मिला. पलक झपकते ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया. इसके साथ ही  एक ही परिवार के पांच मासूमों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

घटना ही जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और पांचों मासूमों के शव को बाहर निकाला. अभी घटना के कारणों की   तफ़्तीश में जारी है. हादसे का कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गांव में सन्नाटा पसर गया है. लोग बाग गैस सिलेंडर से खाना बनाते वक्त रखी जाने वाली सावधानियों की चर्चा कर रहें है.

रिपोर्ट-शक्ति 

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...