गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 17 लोग घायल

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पोखनहिया गांव में अच्छेलाल के घर पर हुए सिलेंडर हादसे में करीब 17 लोग झुलसकर घायल हो गए है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि अच्छे लाल के घर पर गैस सिलेंडर में लीकेज था जिसे ठीक करवाने के लिए स्थानिए मिस्त्री को बुलाया गया था। गैस सिलेंडर को घर के बाहर निकाल दिया गया था। कमरे में गैस भरा हुआ था तभी घर की महिला कमरे में माचिस की तिल्ली जला दी जिससे आग लग गई।

इसी दौरान सिलेंडर में आग पकड़ लिया और देखते देखते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट में अच्छे लाल की पत्नी और दो भतीजी सहित करीब 17 लोग झुलसकर घायल हो गए है। घायल लोगों में नौ लोगों का बेतिया, छह लोगों का रक्सौल के डंकन अस्पताल, एक का रामगढ़वा पीएचसी और एक का नेपाल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एक साथ इतने लोगों के घायल होने के कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक, वेतन विसंगति...

 झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। वेतन विसंगति दूर करने के लिए कमेटी, JPSC पुनर्गठन और खनन व्यवस्था पर...

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...