Advertisment

मुस्लिम संगठनों पर भड़के BJP के पूर्व सांसद, कहा ‘जानता हूं सबकी हैसियत…’

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में BJP के पूर्व सांसद साबिर अली ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में रोजेदार पहुंचे और सब ने मिल कर इफ्तार किया। इस दौरान BJP के पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ धार्मिक संगठनों ने सीएम के इफ्तार में जाने से लोगों को मना किया। यह कुछ संगठन और चुनिन्दा लोग कौन होते हैं लोगों को सीएम के कार्यक्रम में जाने से रोकने वाले। हम उनसे पूछना चाहते हैं कि उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वे लोगों को कहें कि किसके यहां जाना है और किसके यहां नहीं जाना है।

यह भी पढ़ें – चिराग के इफ्तार में पहुंचे CM नीतीश, कई अन्य मंत्री भी रहे उपस्थित

BJP नेता ने कहा कि मैं किसी के फतवा से नहीं डरता और मैं खुल कर भाजपा और नीतीश कुमार समर्थन करता हूं क्योंकि इनके कार्यकाल में बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए जो विकास हुए वह उससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आजकल जो लोग फतवा जारी करते हैं या मुस्लिम समाज के ठेकेदार बन रहे हैं उनकी हैसियत मैं जानता हूं। मैं खुद मौलाना हूं और मैं जनता हूं कि मुझे क्या करना है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बेगूसराय में नीतीश-लालू पर बरसे PK, भाजपा को लेकर कह दी बड़ी बात…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...