बांका पहुंचे भागलपुर IG

बांका: भागलपुर रेंज के IG विवेक कुमार सोमवार को बांका सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे। अनुमंडल पुलिस अधिकारी के कार्यालय में उन्होंने विधि व्यवस्था, केस अनुसंधान की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। IG ने थानों में दर्ज मामलों की अद्यतन स्थिति, विवेचकों की कार्यशैली तथा अनुसंधान की गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – मुस्लिम संगठनों पर भड़के BJP के पूर्व सांसद, कहा ‘जानता हूं सबकी हैसियत…’

बैठक के बाद IG विवेक कुमार ने कहा कि विभिन्न आपराधिक मामलों की जांच प्रक्रिया, केस डायरी का संधारण और अपराधियों की गिरफ्तारी की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान सभी बिंदुओं पर कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। इसके साथ ही IG ने कहा कि लंबित मामलों में निष्पादन में देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाते हुए जनता को समय पर न्याय दिलाना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NSMCH में आयोजित किया गया क्विज प्रतियोगिता

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...